मालदीव में बना दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल, एक रात का किराया है 36 लाख रु

मुराका में ठहरने वालों के लिए 90 मिनट की मसाज और स्पीड बोट की फैसिलिटी भी मौजूद है।दो फ्लोर के इस होटल का नाम 'मुराका' रखा गया है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : दुनिया का पहला अंडरवॉटर होटल मालदीव में खुला है। इसका चार रातों का पैकेज 1.4 करोड़ रुपए (2 लाख डॉलर) है। इसके हिसाब से एक रात का किराया 36 लाख रुपए होता है। लेकिन, एक रात ठहरने की सुविधा नहीं है बल्कि पूरा पैकेज लेना जरूरी है। समुद्र के अंदर इस होटल को मारदीव्स रंगाली आइसलैंड एंड रिसॉर्ट्स ने बनाया है। इसमें करीब 108 करोड़ रुपए खर्च हुए।अंडरवॉटर होटल के बेडरूम की दीवारें शीशे की हैं। जिनमें से समुद्र के अंदर का नजारा देखा जा सकता है। समुद्र की 16 फीट गहराई में स्थित इस होटल में प्राइवेट जिम, शेफ, बार और पूल जैसी लग्जरी सुविधाएं भी मौजूद हैं। मुराका में ठहरने वालों के लिए 90 मिनट की मसाज और स्पीड बोट की फैसिलिटी भी मौजूद है।दो फ्लोर के इस होटल का नाम ‘मुराका’ रखा गया है। स्थानीय भाषा में इसका मतलब समुद्री मूंगा होता है। मुराका का टॉप फ्लोर पानी के बाहर है। जहां रिलेक्सेशन डेक पर मेहमान सनबाथ ले सकते हैं।मुराका को बनाने में पर्यावरण का पूरा ध्यान रखा गया है। इसमें स्टील, ग्लास, एक्रेलिक और कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया है। सिंगापुर में इसे तैयार कर विशेष जहाज से मालदीव लाकर समुद्र के अंदर सेट किया गया। तेज लहरों से बचाने के लिए इसे मजबूत खंभों से बांधा गया है।मालदीव देश के प्रमुख हॉलिडे डेस्टिनेशंस में शामिल है। हर साल देश के करीब 60 हजार लोग वहां छुट्टियां बिताने जाते हैं।Hotel 2HotelWorld first underwater hotel opens in Maldives it will cost Rs 36 lakh per

Leave A Reply