मिसेज इंडिया यूके के फाइनल में पहुंचीं हिमाचल की ये लड़की
लंदन के ब्रैंडवॉक की ओर से आयोजित मिसेज इंडिया यूनाइटेड किंगडम 2019 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सवनीत ने जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जिला हमीरपुर की बहु सवनीत कौर मिसेज इंडिया यूनाइटेड किंगडम के फाइनल में पहुंच गई हैं। लंदन के ब्रैंडवॉक की ओर से आयोजित मिसेज इंडिया यूनाइटेड किंगडम 2019 ब्यूटी कॉन्टेस्ट में सवनीत ने जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया है।
सवनीत लंदन के साथ लगते शहर मिलटन में अपने पति सचिन भारद्वाज के साथ रहती हैं। दोनों पति-पत्नी लंदन की ही कंपनियों में बतौर इंजीनियर काम करते हैं। सवनीत ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अब फिनाले में जगह बनाई है। उन्होंने कामयाबी का श्रेय पति और परिवार को दिया है।इससे पूर्व वर्ष 2006 में सवनीत को दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने सर्वश्रेष्ठ अकादमिक स्कोर के लिए इंदिरा अवॉर्ड से सम्मानित किया था। इसके अलावा योग के लिए भी सवनीत को कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।सवनीत जालंधर की स्थायी निवासी हैं। हमीरपुर के प्रतापनगर निवासी सचिन के साथ उनकी शादी हुई है। सवनीत के ससुर एवं एसडीओ बिजली उपमंडल लंबलू सुनील भारद्वाज ने कहा कि बेटा और बहु इंग्लैंड में रहते हैं और बहु की इस कामयाबी पर खुश हैं।