मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़के से कर ली शादी, भड़क उठे उन्मादी

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। प्यार, मोहब्बत तथा नैतिकता की सभी बातें उस समय हवाई हो गईं जब एक मुस्लिम लड़की ने हिन्दू लड़की से शादी कर ली। मुस्लिम लड़की ने हिन्दू दूल्हा चुना तो मजहबी उन्मादी भड़क उठे तथा मरने मारने पर उतारू हो गये। मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है जहाँ एक मुस्लिम युवती ने धर्म बदल कर हिन्दू प्रेमी से शादी कर ली। हाईकोर्ट में शादी पंजीकृत कराई। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नवदंपति को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे।  गांव में दोनों परिवारों के घर आमने-सामने है। लड़की के परिजन इस शादी को मानने को तैयार नहीं है इसके कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई। खबर के मुताबिक़, गौरीपुर जवाहर नगर की इंदिरा कॉलोनी निवासी सुंदर शर्मा का अपने पड़ोसी की मुस्लिम समुदाय की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। 15 जनवरी को दोनों घर छोड़कर चले गए। इसके बाद उन्होंने गाजियाबाद के आर्य समाज मंदिर में युवती ने धर्म बदलकर सनातन को अपना लिया तथा हिंदू धर्म की परंपरा के अनुसार शादी रचा ली। वहीं फिर हाईकोर्ट में भी शादी पंजीकृत कराई। दोनों ने जान को खतरा बताकर सुरक्षा की अपील की। हाईकोर्ट से पुलिस के पास नवदंपति को सुरक्षा देने के आदेश पहुंचे। जब बात की जानकारी युवती के परिजनों को मिली तो वे भड़क उठे। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है तथा कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण युवती और युवक शादी करने के बाद गांव नहीं आए हैं तो इधर किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस नजर रख रही है।

Leave A Reply