मैं ब्राह्मण हूं, चौकीदार नहीं हो सकता – सुब्रमण्यम स्वामी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के लगभग सभी नेताओं ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द लगा लिया।इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी टिप्पणी की है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कांग्रेस की ओर से ‘चौकीदार चोर है’ का नारा उछाले जाने के जवाब में भारतीय जनता पार्टी ने ‘मैं भी चौकीदार हूं’ कैंपेन शुरू किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत बीजेपी के लगभग सभी नेताओं ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द लगा लिया।इस पूरे घटनाक्रम पर बीजेपी से राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भी टिप्पणी की है। एक साक्षात्कार में स्वामी ने कहा कि ‘मैं ब्राह्मण हूं। मैं चौकीदार नहीं हो सकता। मैं निर्देश दूंगा और चौकीदारों को वह करना होगा।’रविवार को सोशल मीडिया पर स्वामी के इंटरव्यू का क्लिप वायरल हुआ, जिसमें वह इस मामले पर अपना तर्क दे रहे थे। 16 मार्च को शुरू हुए इस कैंपेन में पीएम मोदी के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह समेत तमाम बीजेपी नेताओं ने भी ट्विटर पर अपने नाम के आगे ‘चौकीदार’ शब्द जोड़ लिया। इसमें पीयूष गोयल, अमित मालवीय, तेजिंदर बग्गा शामिल है।