यहां गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर, माइनस 11 डिग्री तापमान में चल रही रिहर्सल !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। जनजातीय जिला लाहौल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड के बीच गणतंत्र दिवस की परेड की रिहर्सल जोरों पर है। यहां माइनस 11 डिग्री तापमान में परेड चल रही है। जिसमें पुलिस जवान और स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। परेड का निरीक्षण कर रहे डीएसपी हरीश शर्मा ने बताया कि तय कार्यक्रम के मुताबिक डीसी अश्वनी कुमार चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर सलामी लेंगे। फिलहाल उपायुक्त घाटी से बाहर है। बताया जा रहा है कि अगर शुक्रवार को हेलीकाप्टर उड़ान नहीं होती है तो उनकी जगह एसडीएम केलांग ध्वज फहराएंगे।

Leave A Reply