राकेश अस्थाना भी अब सीबीआई से हुए बाहर
अस्थाना के साथ ही ज्वाइंट डायरेक्टर एके शर्मा, डीआईजी एमके सिन्हा और एसपी जयंत नैकनावरे को भी सीबीआई से बाहर कर दिया गया है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) :सीबीआई बनाम सीबीआई की लड़ाई में नया ट्विस्ट आया है।सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा की विदाई के बाद अब स्पेशल डायरेक्टर राकेश अस्थाना को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।अस्थाना के साथ ही ज्वाइंट डायरेक्टर एके शर्मा, डीआईजी एमके सिन्हा और एसपी जयंत नैकनावरे को भी सीबीआई से बाहर कर दिया गया है।कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक आदेश जारी किया है जिसमें कहा गया है, ‘’इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दे दी है।’’मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश अस्थाना को सिविल एविएशन सेक्योरिटी का प्रमुख बनाय जा सकता है।