(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। जहाँ एक तरफ देश एकता के सूत्र में खुद को पिरो रहा है तो वहीँ अब फिर से चुनाव की तारीखों के सामने आने के बाद दिए जाने लगे ऐसे बयान जो देश को उसी दिशा में ले जाते दिख रहे हैं जिस दिशा में कभी अंग्रेज ले गये थे । ये वही रास्ता था जिस रास्ते में नारे लगते थे कि फूट डालो और राज करो। पहले दुर्दांत आतंकी अजहर मसूद को जी कहा और अब बोया है एक ऐसा बीज जो आने वाले समय में भयानक वृक्ष बनने वाला है देश के खिलाफ और यहाँ की शांति के खिलाफ। सवाल ये है कि क्या ब्रिटिश नीति पर चल रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ? एक कार्यक्रम में राहुल गाँधी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों का ऐसा अपमान किया है जो उनके लिए आने वाले समय में मुसीबत का कारण बन सकत है। राहुल गाँधी ने इस बार क्षेत्रवाद की ऐसी चाल चली है जो शायद किसी भी अखंड भारत की कामना करने वाले को पसंद न आये। राहुल गाँधी ने अखंड भारत की कामना रखने वालों के विपरीत जा कर उत्तर भरत और दक्षिण भारत की बात कही। राहुल गांधी ने अपने सम्बोधन में सार्वजानिक रूप से क्षेत्रवाद करते हुए कहा है कि उत्तर भारत की मुकाबले दक्षिण भारत ज्यादा अच्छा और बेहतर है। राहुल गाँधी यहीं नहीं रुके , उन्होंने ख़ास तौर पर उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों पर आपत्तिजनक टिपण्णी करते हुए कहा है कि वो अपने घर की महिलाओं को ऐसी हालत में रखते हैं कि । उनका इशारा कुछ उसी तरफ था जो उत्तर भारत और दक्षिण भारत के रूप में उन्होंने खुल कर कहा था। राहुल गाँधी का ये बयान आने के बाद उत्तर भारत में रोष की लहर दौड़ गयी है , इस मुद्दे को सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा प्रचारित किया जा रहा है।