रिलायंस रिटेल ने 95वें स्थानों की छलांग लगा दुनिया की पहली 100 रिटेल कंपनियों में जगह बनाई

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। मुकेश अंबानी की रिलायंस रिटेल 95वें स्थानों की लंबी छलांग लगा कर विश्व की शीर्ष 250 रिटेल फर्मों में 94वें स्थान पर पहुंच गई है। इस लिस्ट में जगह बनाने वाली यह अकेली भारतीय कंपनी है। डेलॉयट ने मंगलवार को ‘ग्लोबल पॉवर्स ऑफ रिटेलिंग 2019’ की सालाना लिस्ट जारी की। दुनिया की शीर्ष 250 रिटेल फर्मों की डेलॉयट वैश्विक रिटेल रैंकिंग में रिलायंस ने पिछले साल पहली बार जगह बनाई थी। इस साल की रैंकिंग में रिलायंस रिटेल ने जबर्दस्त सुधार दर्ज कराया है और इसकी वजह रेवेन्यू के मामले में कंपनी का शानदार प्रर्दशन रहा है। रिलायंस  रिटेल ने डेलॉयट की टॉप फास्टेस्ट ग्रोईंग रिटेल कंपनियों की लिस्ट में भी छठा स्थान हासिल किया है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी का 2012 से 2017 के बीच सालाना कंपाउंड ग्रोथ रेट 44.8फीसदी रहा है। 17 जनवरी को घोषित तीसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, 6,400 से अधिक शहरों में रिलायंस रिटेल के 9,907 स्टोर खुल चुके हैं। जिनका कुल एरिया 20.6 मिलियन स्वेयर फुट है। 

Leave A Reply