लैडिंग के समय अचानक समुद्र में घुस गया विमान

अचानक विमान बेकाबू हो गया और पास के समुद्र में घुस गया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आपने अक्सर विमान लैडिंग के दौरान हुई दुर्घटनाओं के बारे में सुना होगा। लेकिन गुरुवार को प्रशांत महासागर के तट पर स्थित पापुआ न्यू गिनी में एक विमान ऐसी घटना का शिकार हुआ जिसके बारे में आपने न तो सुना होगा और न ही देखा होगा। माइक्रोनेशिया में बोइंग 737-80 लैडिंग करने के लिए रनवे पर दौड़ रहा था। अचानक विमान बेकाबू हो गया और पास के समुद्र में घुस गया।स्थानीय मीडिया के मुताबिक, प्लेन देखते ही देखते रनवे से करीब 160 मीटर तक आगे समुद्र में चला गया था। प्लेन जब समुद्र में लैंड हुआ तो यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया और वे घबरा गए। एक अधिकारी ने बताया कि हादसे के दौरान विमान में करीब 36 यात्री और 11 क्रू मेंबर्स सवार थे। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।पुलिस अधिकारी के मुताबिक, विमान को सुबह करीब 9.30 बजे लैंड करना था। जब वह लैंड कर रहा था तो रनवे पर रुका ही नहीं और सीधा चलता चला गया। विमान सीधा समुद्र में जाकर ही रुका। उस समय सभी यात्री विमान में मौजूद थे। ये घटना माइक्रोनेशिया क्षेत्र में हुई है। जहां Air Niugini का बोइंग 737-800 इस घटना का शिकार हुआ है। सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है।

Leave A Reply