लॉटरी किंग’ के 70 ठिकानों पर IT विभाग के छापे, मिली बिना ब्योरे की 595 करोड़ रुपए की संपत्ति

आयकर विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई में टीम को 595 करोड़ रुपए संपत्ति मिली है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : आयकर विभाग ने ‘लॉटरी किंग’ मार्टिन सेंटियागो के 70 परिसरों में छापेमारी की। आयकर विभाग की ओर से की गई इस कार्रवाई में टीम को 595 करोड़ रुपए संपत्ति मिली है। इस संपत्ति का कोई ब्योरे नहीं मिला है। यह कार्रवाई 30 अप्रैल से शुरू हुई थी।आयकर विभाग के अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मार्टिन ने इस बात को स्वीकार किया है कि बिना ब्योरे वाली 595 करोड़ रुपये की रकम थोक व्यापारियों की ओर से पीडब्ल्यूटी की हेराफेरी के लिए प्राप्त हुई थी।आयकर विभाग की टीम को 8.25 करोड़ रुपये बिना ब्योरे वाली नकदी प्राप्त हुई है। इसमें से 5.8 करोड़ रुपये सीज कर दिए गए हैं। अधिकारी ने बताया कि बाकी नकदी को निषेधात्मक निर्देशों के तहत रखा गया है। तलाशी अभियान के दौरान हमें सोने और हीरे के जेवर मिले हैं। इनकी कीमत तकरीबन 24.57 करोड़ रुपये के आसपास है।

Leave A Reply