विंग कमांडर अभिनंदन की 51वीं स्क्वॉड्रन का नाम अब होगा ‘फॉल्कन स्लेयर्स’

बायसन फाइटर जेट वाली इस स्क्वॉड्रन को "स्वार्ड आर्म्स" के नाम से जाना जाता है।

विंग कमांडर अभिनंदन की 51वीं स्क्वॉड्रन का नाम अब ‘फॉल्कन स्लेयर्स’ होगा। अभिनंदन मिग-21 बायसन स्क्वॉड्रन का हिस्सा थे। उन्होंने 27 फरवरी को पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। उनकी वीरता को सम्मान देने के लिए स्क्वॉड्रन का नाम बदल गया। अभी मिग-21 बायसन फाइटर जेट वाली इस स्क्वॉड्रन को “स्वार्ड आर्म्स” के नाम से जाना जाता है।51वीं स्क्वॉड्रन को ‘फाल्कन स्लेयर्स’ वाला शोल्डर पैच भी मिला है। 27 फरवरी को वायुसेना के दो मिग-21 और तीन सुखोई-30 विमानों ने पाकिस्तानी वायुसेना की घुसपैठ पर जवाबी कार्रवाई की थी। इसी दौरान अभिनंदन ने पाकिस्तानी एफ-16 विमान को मार गिराया था। बायसन और सुखोई ने एफ-16 से छोड़ी गई एमराम मिसाइलों को छका दिया था। इसलिए यूनिट खुद को एमराम डॉजर यानी एमरान मिसाइलों को छलावा देने वाला भी बता रही है।

यूनीफॉर्म के शोल्डर पैच पर मिग-21 बनाया गया है। लाल रंग में एफ-16 को गिरता हुआ दर्शाया गया है। बैज के ऊपर एमराम डॉजर लिखा है, जबकि नीचे फॉल्कन स्लेयर्स लिखा हुआ है। इसे सौरभ चौड़िया ने डिजाइन किया है।27 फरवरी को पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को खदेड़ने के दौरान अभिनंदन एलओसी पार कर गए थे। इसके बाद पाक सेना ने उन्हें बंधक बना लिया था। लगभग 60 घंटों बाद उनकी भारत में वापसी हुई थी। उनकी जम्मू-कश्मीर से बदलकर अब राजस्थान के सूरतगढ़ एयरबेस में पोस्टिंग की गई है।

Leave A Reply