विदेश घूमना चाहते हो ? जानिए इन बेहतरीन ट्रांसलेटिंग एप्स के बारे में
यह ट्रांसलेटर एप मोबाइल डिवाइस को इंटरप्रिटेटर के तौर पर बदल देगा। अगर आप विदेश की यात्रा पर हैं, तो फिर इससे आपको काफी मदद मिल सकती है
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : किसी दूसरे देश के सफर पर हैं और वहां की लैंग्वेज आपको नहीं आती। ऐसे में आपका मोबाइल यूनिवर्सल ट्रांसलेटर बन सकता है। जानिए कुछ ऐसे एप्लीकेशंस के बारे में जो आपकी लैंग्वेज को विदेशी भाषा में आसानी से कन्वर्ट कर देता है।
1. ट्रांसलेटर स्पीक ऐंड ट्रांसलेट ऐंड कॉलर आइडी
यह ट्रांसलेटर एप मोबाइल डिवाइस को इंटरप्रिटेटर के तौर पर बदल देगा। अगर आप विदेश की यात्रा पर हैं, तो फिर इससे आपको काफी मदद मिल सकती है। यह वॉयस ट्रांसलेटर विदेशी भाषा को ऑटोमैटिकली पहचान कर उसे 100 फॉरेन लैंग्वेजेज में कनवर्ट कर देता है। अगर विदेश में आपके मोबाइल का इंटरनेट काम न करे, तो इसका ऑफलाइन इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अगर इसके फीचर्स की बात करें, तो इसमें ऑटोमैटिक लैंग्वेज डिटेक्शन, सेवरल मोड्स ऑफ ऑपरेशन, गूगल-माइक्त्रोसॉफ्ट ट्रांसलेशन सर्विस, फ्रेजेज का विजुअल डिस्प्ले आदि मिलेंगे। इसका इस्तेमाल वॉयस ट्रांसलेटर, वोकेबुलरी को इंप्रूव करने और अपने प्रोनसिएशन को चेक करने के लिए भी किया जा सकता है। हालांकि इसके फ्री वर्जन में लिमिटेड फीचर्स हैं। इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
2. आइट्रांसलेट
3. वॉयस ट्रांसलेटर
आप विदेश में हैं, लेकिन सामने वाला क्या बात कर रहा है, वह समझ नहीं पा रहे हैं, तो फिर इस एप्लिकेशन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे वॉयस ट्रांसलेशन के लिए यूज करना आसान है। यह आपकी वॉयस को ट्रांसलेट कर देता है, इससे इससे दो लोगों के बीच कम्युनिकेशन काफी आसान हो जाती है। यह एप 72 से अधिक लैंग्वेज को ट्रांसलेट करता है। इसमें मल्टी-लैंग्वेज ट्रांसलेशन फीचर भी है, जो कई सारी भाषओं के एक साथ ट्रांसलेट करने की सुविधा देती है। हालांकि इसके लिए इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है। अगर आप चाहें, तो ट्रांसलेशन डाटा को एसडी कार्ड के जरिए स्टोर भी कर सकते हैं। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
4. वॉयस इंटरप्रिटेटर-ट्रांसलेटर
यह फ्री वॉयस इंटरप्रिटेटर और ट्रांसलेटर ऐप है। यह आपकी स्पीच को अलग-अलग लैंग्वेज में कनवर्ट कर सकता है। साथ ही, यह ट्रांसलेटेड टेक्स्ट को भी लाउड स्पीच भी कर सकता है। यह ऐप हिंदी के साथ-साथ इंग्लिश, स्पैनिश, फ्रेंच, जर्मनी, डच, इटैलियन, ग्रीक, जैपनिज, अरेबिक, बुल्गेरियन, थाइ, कोरियन आदि लैंग्वेज को सपोर्ट करता है। इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए इंटरनेट कनेक्शन जरूरी होती है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।
5. गूगल ट्रांसलेट
6. ट्रांसलेटर विद स्पीच