विश्व महिला दिवस 2019 पर भारतीय रेलवे ने दिया अनोखा संदेश, इस ट्रेन को चला रही है सिर्फ महिलाए

ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्रप्रेस का पूरा स्टाफ महिलाओं का है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : International Women’s Day 2019 – समूचा विश्व आज #महिलादिवस मना रहा है। आज का दिन विशेषतौर पर महिलाओं का दिन होता है। इसी के चलते भारतीय रेलवे ने एक अनोखी तरह से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संदेश दिया है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार सुबह 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस ट्रेन रवाना की गई, जिसे महिलाएं ही संचालित कर रही हैं। ट्रेन नंबर 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्रप्रेस का पूरा स्टाफ महिलाओं का है। जिसमें लोको पायलट (ड्राइवर) से लेकर गॉर्ड, टिकट चेकर (TC) एवं अन्य सभी जीआरपी कॉन्सटेबल महिलाएं ही हैं।महिलाओं के सम्मान और समाज में बराबर का हक दिलाने के लिए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी समेत कई जानी मानी हस्तियों ने महिलाओं की शक्ति को सलाम करते हुए शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि इस बार का अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बैलेंस फॉर बेटर (Balance For Better) की थीम पर मनाया जा रहा है।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…बता दें कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day 2019) 28 फरवरी, 1909 में अमेरिका के न्यूयार्क में मनाया गया था। तो वहीं इसके बाद यूनाइटेड नेशन ने आधिकारिक तौर पर 8 मार्च, 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाए जाने की घोषणा कर दी थी। तब से लेकर आज तक मार्च के 8 तारीख को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है।इस दिन की एक और खास बात होती है कि आज के दिन अधिकतर सभी जागरूक महिलाएं बैंगनी रंग के कपड़े पहनती हैं या तो बैंगनी रंग का रिबन पहनकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) का जश्न मनाती हैं। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आधिकारिक सिंबल वीनस है। इस रंग को चुनने का प्रमुख कारण ये भी है कि बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक माना जाता है।

Leave A Reply