चीन के सेंट्रल लीडिंग ग्रुप के प्रमुख ली केकियांग ने बताया कि वुहान में लगातार पांचवें दिन कोई मामला नहीं मिला। साढ़े पांच करोड़ आबादी वाले हुबई प्रांत में 23 जनवरी से यह लॉकडाउन सख्ती से लागू किया गया था। अधिकारियों ने अब भी नए संक्रमण की आशंका जताते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और सुरक्षा को कड़ा रखने के आदेश दिए हैं। चीन में सोमवार को एक भी घरेलू संक्रमण का मामला सामने नहीं आया। यहां 39 मामले दर्ज हुए। सरकार के अनुसार यह सभी विदेशों से यहां आए थे। हालांकि यह नहीं बताया कि वे चीनी नागरिक हैं या विदेशी। वहीं देश में कुल 3270 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।विदेशों से आ रहे संक्रमितों की निगरानी के लिए सख्ती बढ़ाई गई है। इससे पहले, पिछले हफ्ते भी लगातार तीन दिन तक चीन में घरेलू संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला था। बाद में कुछ मामले सामने आए थे।