शंकराचार्य स्वरूपानंद का बयान – महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहना है पूरी तरह गलत..

(न्यूज़ लाइव नाऊ) : अपने विवादित बोल के लिए जाने जाने वाले शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने फिर एक बार विवादित बयान देकर एक विवाद को जन्म दे दिया है. उन्होंने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने पर आपत्ति जताई है. महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने कहा कि गांधी राष्ट्रपिता नहीं राष्ट्रपुत्र हैं.



कुछ समय के लिए कटनी पधारे में द्वारकापीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद ने मीडिया से चर्चा में कहा कि महात्मा गांधी को लोग राष्ट्रपिता कहते हैं जबकि यह पूरी तरह गलत है. महात्मा गांधी के जन्म के पहले से ही हमारे देश का अस्तित्व था. ऐसे में उन्हें राष्ट्रपिता कैसे कहा जा सकता है? यह जरूर है कि महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए लडाई लड़ी और इस दृष्टि से उन्हें राष्ट्र पुत्र कहा जाना उचित होगा.

यह पहली बार नहीं है जब शंकराचार्य ने विवादित बयान दिया हो, इससे पहले भी वो इस तरह के बयान देते रहे हैं.



Leave A Reply