श्रीलंका के सेना प्रमुख के अनुसार कश्मीर में हुई सीरियल धमाके करने वाले आतंकियों की ट्रेनिंग

सेनानायके ने कहा कि खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी कश्मीर के अलावा बेंगलुरु और केरल के कुछ हिस्सो में भी गए थे।

:(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : श्रीलंका के सेना प्रमुख ने कहा है कि देश में सीरियल धमाके करने वाले आतंकियों ने ट्रेनिंग के लिए भारत के कश्मीर का दौरा किया था। लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके पहले सैन्य अधिकारी हैं जिन्होंने हमले से पहले की आतंकी गतिविधियों पर बयान दिया है। सेनानायके ने कहा कि खुफिया जानकारी के मुताबिक आतंकी कश्मीर के अलावा बेंगलुरु और केरल के कुछ हिस्सो में भी गए थे।बीबीसी को दिए इंटरव्यू में सेनानायके ने कहा, “मुझे पूरी जानकारी नहीं है कि आतंकियों के भारत जाने का मुख्य मकसद क्या था। लेकिन यह तय है कि वे किसी तरह की ट्रेनिंग या दूसरे आतंकी संगठनों से संपर्क साधना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा कि हमले को अंजाम देने के तरीके से लगता है कि आतंकियों ने इसकी साजिश स्थानीय नहीं बल्कि किसी बाहरी की मदद से बनाई। 21 अप्रैल को श्रीलंका में हुए 8 धमाकों में 253 लोग मारे गए थे। उनमें 10 भारतीयों समेत 39 विदेशी नागरिक भी शामिल थे।

Leave A Reply