श्रीहरिकोटा: 100वें सैटलाइट का प्रक्षेपण करेगा इसरो

(न्यूज़ लाइव नाऊ) नई दिल्ली: इसरो आज यानी शुक्रवार को अपने सैटलाइट लॉन्चिंग वीइकल पीएसएलवी से 31 उपग्रहों का प्रक्षेपण करेगा। शुक्रवार सुबह 9:28 बजे होने वाले इस प्रक्षेपण के लिए गुरुवार सुबह से ही उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। इस परीक्षण में इसरो अपने 100वें उपग्रह को लॉन्च करेगा।
– श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किए जाने वाले PSLV सी-40 से 3 स्वदेशी और 28 विदेशी उपग्रहों का प्रक्षेपण किया जाएगा।

– विदेशी सैटलाइट्स में कनाडा, फिनलैंड, फ्रांस, दक्षिण कोरिया, ब्रिटेन और अमेरिका के उपग्रह शामिल होंगे।

– अर्थ नैविगेशन के लिए प्रक्षेपित किया जा रहा 100वां उपग्रह कार्टोसेट-2 सीरीज मिशन का प्राथमिक उपग्रह है।

– इसके साथ सह यात्री उपग्रह भी है, जिसमें 100 किलोग्राम के माइक्रो और 10 किलोग्राम के नैनो उपग्रह भी शामिल होंगे।

– कार्टोसेट-2 सीरीज के इस मिशन के सफल होने के बाद धरती की अच्छी गुणवत्ता वाली तस्वीरें मिलेंगी। इन तस्वीरों का इस्तेमाल सड़क नेटवर्क की निगरानी, अर्बन ऐंड रूरल प्लानिंग के लिए किया जा सकेगा।

गौरतलब है कि चार महीने पहले 31 अगस्त 2017 को इसी तरह का एक प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी की निम्न कक्षा में देश के आठवें नैविगेशन उपग्रह को स्थापित करने में असफल रहा था। इसरो के मुताबिक हीट शील्ड अलग न होने के कारण प्रक्षेपण आंशिक रूप से असफल हुआ था।

Leave A Reply