सुप्रीम कोर्ट: जम्मू-कश्मीर धारा 370 पे लिए गए फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई कल ।
जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 मामले में सरकार द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है ।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : बता दें कि जम्मू-कश्मीर अनुच्छेद 370 मामले में सरकार द्वारा लिए गए फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। इस अर्जी पर चीफ जस्टिस की अगुआई वाली बेंच शुक्रवार को सुनवाई करेगी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट उस याचिका पर भी सुनवाई करेगा जिसमें कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर में मीडिया पर लगे बैन को हटाया जाए। सभी कॉमेंट्स देखैंअपना कॉमेंट लिखें370 के विशेष प्रावधान को निरस्त करने के फैसले को वकील एम. एल. शर्मा ने चुनौती दी है। राष्ट्रपति के आदेश से धारा-370 के उस विशेष प्रावधान को निरस्त किया गया है जिसके तहत जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिया गया था। इस आदेश को चुनौती देते हुए अर्जी में कहा गया है कि इसके लिए राज्य विधानसभा की सहमति नहीं ली गई है। गौरतलब है कि 370 को निरस्त करने के केंद्र के फैसले को नैशनल कॉन्फ्रेंस के 2 नेताओं और एक अन्य कश्मीरी वकील ने भी चुनौती दी हुई है। एक अन्य अर्जी में मीडिया पर लगाए गए लगाम को चुनौती दी गई है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कश्मीर टाइम्स की एडिटर से कहा था कि वह मामले की जल्दी सुनवाई के लिए अपनी अर्जी रजिस्ट्रार के सामने लगाए। याचिका में कहा गया है कि कश्मीर में मीडिया पर लगे बैन को हटाया जाए। याचिका में स्थिति सामान्य नहीं होने का भी जिक्र है।