सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने दी विमान क्रैश में मारे गए विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि
बता दें कि एयर शो की रिहर्सल के दौरान साहिल की मंगलवार (19 फरवरी) को विमान क्रैश होने से मौत हो गई थी।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : एशिया के सबसे बड़े मिलिट्री एविएशन शो एयरो इंडिया 2019 में शनिवार को सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम ने विंग कमांडर साहिल गांधी को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि एयर शो की रिहर्सल के दौरान साहिल की मंगलवार (19 फरवरी) को विमान क्रैश होने से मौत हो गई थी। इस हादसे में वायुसेना के लड़ाकू विमान टकरा गए थे। इसके बाद एयरो शो में सूर्य किरण के विमान को शामिल न होने का फैसला कारण ये निर्णय लिया गया था। इससे पहले राफेल ने धीमी रफ्तार से उड़ान भरकर उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। एयरो इंडिया 2019 का 20 फरवरी को आगाज हुआ था। यह शो 24 फरवरी तक चलेगा। इस शो में राफेल लड़ाकू विमान उड़ान भरता हुआ दिखा। राफेल डील को लेकर पिछले काफी समय से राजनीति हो रही है। राफेल के अलावा करतब दिखाने वाले सुखोई और तेजस जैसे अन्य फाइटर जेट व सारंग हेलिकॉप्टरों ने वहां मौजूद लोगों का उत्साह दोगुना कर दिया। रनवे टू बिलियन ऑपट्यूनिटीज थीम पर आयोजित एशिया की सबसे बड़ी विमानन प्रदर्शनी में शुमार ‘एयरो इंडिया’ दुनिया के 100 से भी अधिक देशों के स्वागत के लिए अब तैयार है। इस प्रदर्शनी में रक्षा क्षेत्र से जुड़े तमाम रक्षा उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी में विमानन क्षेत्र के बड़े निवेशक और वैश्विक नेताओं के साथ दुनिया के कई थिंक टैंक कार्यक्रम में शिरकत किया।