सेना ने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान आर्मी का ही बच्चा है

सेना ने कहा, "जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान आर्मी का ही बच्चा है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : (आर्मी, सीआरपीएफ और पुलिस) ने मंगलवार को श्रीनगर में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। सेना ने कश्मीरी मांओं से अपील की कि वे अपने बेटों से आतंक का रास्ता छोड़ने को कहें। अगर उन्होंने (बेटों ने) बंदूक उठाई तो मारे जाएंगे।सेना ने कहा, “जैश-ए-मोहम्मद पाकिस्तान आर्मी का ही बच्चा है। हमले में पाक आर्मी भी शामिल है। जैश ने हमेशा सिक्योरिटी फोर्स पर हमला किया है। हमारा ध्यान उसे खत्म करने पर है। हम इसमें बेहतर कर रहे हैं। कितने गाजी आए और कितने गाजी गए। हम सबको खत्म कर देंगे।” ढिल्लन ने कहा, “खुफिया विभागों से सूचना मिल रही है। हम उसे यहां नहीं बता सकते। हम सभी सूचनाओं को जांच कर उस पर कार्रवाई करते हैं। आतंकी बहुत सी घटनाओं को अंजाम देना चाहते हैं, लेकिन हम उन्हें रोक देते हैं। हमारा कश्मीर के युवाओं से कहना है कि बंदूक नहीं उठाएं। अगर आप बंदूक उठाएंगे तो मार दिए जाएंगे।”सुरक्षा बलों ने कहा, विस्फोटक के बारे में हम आपको नहीं बता सकते। ठंड और खराब मौसम के कारण घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं, जिन्हें हम रोकने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। कश्मीर घाटी में हम आतंकियों को खत्म करने में लगे हैं।हाईवे और सेना के जवानों पर हमला प्लान के तहत किया गया। हम हमले से 3-4 दिन पहले भी उस रास्ते से गए थे, उस वक्त सब सामान्य था। काफिले के दौरान ट्रैफिक के नियमों को को बदला जाएगा और अमल में भी लाया जाएगा।

Leave A Reply