स्टार कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर की शादी हुई तय, दस अप्रैल को करेंगी शादी

आजकल इनकी शादी की तैयारियां जोरों पर चली हैं।अजय ठाकुर को 11 मार्च को दिल्ली में सम्मान समारोह में राष्ट्रपति के हाथों से पद्मश्री सम्मान हासिल हुआ है।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : स्टार कबड्डी खिलाड़ी पद्मश्री अजय ठाकुर की शादी की तारीख तय हो गई है। अजय ठाकुर दस अप्रैल को सात फेरे लेंगे।इनकी बारात नालागढ़ (सोलन, हिमाचल प्रदेश) उपमंडल के जगतपुर गांव जाएगी जहां पर संदीप राणा के साथ इनका विवाह होगा।इनकी शादी में सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़ी हस्तियां आ सकती हैं। आजकल इनकी शादी की तैयारियां जोरों पर चली हैं।अजय ठाकुर को 11 मार्च को दिल्ली में सम्मान समारोह में राष्ट्रपति के हाथों से पद्मश्री सम्मान हासिल हुआ है।इसके बाद इन्होंने बिलासपुर में डीएसपी पद पर ज्वाइनिंग दी है। यहां पहुंचते ही इन्होंने कहा कि था कि वे जल्द शादी करने जा रहे हैं।दस अप्रैल को इनकी शादी का मुहूर्त निकला है। अजय ठाकुर के करियर को प्रो-कबड्डी से नई उड़ान मिली।एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में अजय ने दमदार प्रदर्शन किया था। वर्ल्ड कप में न केवल बेस्ट रेडर का खिताब अपने नाम किया बल्कि टीम को विजेता भी बनाया।अजय ठाकुर ने कहा कि सचिन तेंदुलकर सहित कई बड़ी हस्तियों को शादी का आमंत्रण दिया है। सचिन तेंदुलकर का आना तय है।

Leave A Reply