– दिनेश ने हर्षिता को खत्म करने के लिए कई बदमाशों से बात की थी। हालांकि, उसने यह नहीं बताया कि मर्डर किसने किया।
– पुलिस अब उन सभी बदमाशों के बारे में दिनेश से पूछताछ कर रही है।
– पानीपत के इसराना के नजदीक हर्षिता की गाड़ी को रुकवाकर बदमाशों ने उस पर गोलियां दागी थीं। उस वक्त वह एक स्टेज शो में परफॉर्मेंस देकर लौट रही थी।
– इसके बाद बीते बुधवार को उसका शव लेने पहुंची बहन लता ने पति दिनेश पर हत्या करवाने का आरोप लगाया था।
– लता ने बताया कि उनके पिता राजकुमार की 6 साल पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। इसके बाद हर्षिता लता के पास दिल्ली के कराला गांव में रहने लगी थी।
– उस वक्त हर्षिता 10वीं में पढ़ती थी। आरोप है कि दिनेश ने हर्षिता को स्कूल से उठाकर रेप किया था। इसके बाद हर्षिता की मां प्रेमो ने दिनेश पर केस दर्ज करा दिया था।
– कहा जाता है कि दबाव बनाने पर भी प्रेमो ने समझौता नहीं किया तो दिनेश ने 2014 में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। हर्षिता मां की हत्या की चश्मदीद गवाह थी।
– हर्षिता की बड़ी बहन लता की शादी कराला में और मझली बहन मीनू की शादी बिजवासन में हुई थी। पिता राज कुमार और मां प्रेमो की मौत के बाद हर्षिता नरेला में मौसी के घर रहने लगी थी।
– दिनेश उस पर प्रेमो की हत्या के मामले में गवाही न देने के लिए दबाव बना रहा था, लेकिन हर्षिता नहीं मानी। यही उसकी हत्या की वजह बनी।
– दिनेश दिल्ली के नामी बदमाशों में शामिल है। उस पर हर्षिता से रेप और उसकी मां की हत्या समेत छह केस दर्ज हैं।