हिमाचल-उत्तराखंड में आज बादल फटने की आशंका !
हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश के तराई वाले इलाकों में गुरुवार की सुबह बारिश हुई।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पहाड़ी राज्य हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को बर्फबारी दो दिन से बर्फबारी हो रही है। निजी वेबसाइट स्काइमेट ने हिमाचल और उत्तराखंड में बादल फटने की आशंका जताई है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को हुई ताजा बर्फबारी और भूस्खलन के चलते जम्मू-श्रीनगर हाइवे लगातार दूसरे दिन भी बंद है। वहीं, मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई और ओले गिरे।स्काईमेट का अनुमान है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। हिमाचल, उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश के तराई वाले इलाकों में गुरुवार की सुबह बारिश हुई।