(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। जिला के ठियोग उपमंडल के गांव हलोठू की गरिमा वर्मा ने मिस इंडिया हिमाचल का खिताब जीता है। गरिमा वर्मा को यह पुरस्कार पांच मार्च को दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान मिला। इस समारोह में उत्तरी भारत के सात राज्यों के विजेताओं में गरिमा वर्मा को यह पुरस्कार दिया गया। गरिमा अब मुंबई में होने वाली प्रतियोगता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पूर्व भी गरिमा को कई खिताब मिल चुके हैं। वह 15 जून को मुंबई में होने वाली मिस इंडिया प्रतियोगिता की तैयारियों में जुट गई हैं। बुधवार को शिमला में उन्होंने बताया कि मुंबई में होने वाली प्रतियोगिता को वह जरूर जीतेंगी।