हिमाचल: कुल्लू-मंडी सड़क मार्ग पर यातायात टनल बनी दुर्घटना का केन्द्र।

3 दिन पहले दो टिपरो के बीच चल एक रही जीप दोनों के बीच दब गई। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी।

थलौट से गुलाब महंत।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कुल्लू मंडी सड़क मार्ग पर यातायात टनल अब दुर्घटना का केन्द्र बन गया है। 3 दिन पहले दो टिपरो के बीच चल एक रही जीप दोनों के बीच दब गई। जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई थी। दूसरे ही दिन सवारियों से भरी वस और जीप की सीधी टक्कर हुई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी को भी कोई चोट नही आई। लेकिन टनल के अन्दर वाहन कब टकरा जाए इस का डर हमेशा बना रहता है। यही नही टनल के अन्दर वाहन चालक एकाएक वाहनो की गति बढ़ा देते है। जो दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जाता है। बताया जाता है कि टनल के अन्दर अधिकतर दुर्घटना ओवर स्पीड के कारण हो रही है। आम लोगो की मांग है कि टनल के अन्दर स्पीड नियंत्रण के प्रबंध किए जाए तो दुर्घटना पर काबू पाया जा सकता है।

Leave A Reply