हिमाचल: धूमधाम से मनाई गई मां नयना देवी की जयंती, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी जी में मां श्री नैना देवी जी की जयंति बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों और गुब्बारों से सजाया गया। मंदिर का मनमोहक दृश्य देखकर श्रद्धालु बेहद खुश नजर आए।


PunjabKesari

इस दौरान मंदिर न्यास की तरफ से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। इतना ही नहीं कई श्रद्धालुओं ने केक भी काटा और भांगड़ा डाला। वहीं समाज सेवी संस्थाओं ने जगह जगह पर लंगर भी लगाए।

Leave A Reply