हिमाचल प्रदेश: (कुल्लु) जयराम ठाकुर को सीएम बनने पर पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने दी बधाई।
प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पूर्ण विश्वास
(न्यूज़ लाइव नाऊ) कुल्लू,18जनवरी: कुल्लू जिला सहकार संघ की बैठक संपन्न जयराम ठाकुर को सीएम बनने पर पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर ने दी बधाई कुल्लू जिला सहकारी संघ समीति की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर की बैठक संघ के चेयरमेन एवं पूर्व मंत्री सत्यप्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें, उन्होंने सहकार जगत से जुड़े विकासात्मक कार्यों को प्रोत्साहन देने की चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी सहकार संघ से जुड़ी जिला की सभी सोसायटियों के उत्थान के लिए विशेष कार्य किए जाएंगे। उन्होंने सहकारी संघ के उत्थान के लिए सब कमेटी का गठन किया जिसके चेयरमेन डोला सिंह महंत व सदस्य बलदेव ठाकुर, सुखदास नैयर उसके मेंबर होंगे। उन्होंने कहा कि यह कमेटी सहकार भवन में उचित सुविधा प्रदान करेगी जिसमें पार्किंग व्यवस्था, दुकानों का निर्माण, गेस्ट हाऊस निर्माण किया जाएगा। श्री ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार की भांति उन्होंने भी सहकारी संघ में कार्य करने वाले कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए 3 प्रतिशत डीए जारी किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नवनियुक्त सीएम जयराम ठाकुर को सीएम बनने पर बधाई दी तथा गोविंद सिंह ठाकुर को वन एवं परिवहन तथा खेल मंत्री, रामलाल मार्कंडेय को कृषि एवं जनजातीय विकास मंत्री, राजीव सहजल को सहकारिता मंत्री बनने और आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशोरीलाल सागर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी, कुल्लू के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर को विधायक बनने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर पूर्ण विश्वास है कि वे सहकार आंदोलन को मजबूत करेंगे तथा सहकारिता के लिए नई योजना शुरू कर युवाओं को रोजगार भी प्रदान करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कुल्लू सहकार संघ के उपाध्यक्ष डोला सिंह महंत, सहकारी संघ समीति की महाप्रबंधक बीना गुलेरिया, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर मेंबर बलदेव सिंह ठाकुर, सुखदास नैयर, चरनदास डोगरा, डोलमा विष्ट, प्रेम चंद शर्मा भी उपस्थित रहे।