हिमाचल प्रदेश: पुलिस ने कसा शिकंजा, अवैध शराब की 132 पेटियां बरामद

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। लोकसभा चुनाव को लेकर सिरमौर पुलिस नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। आदर्श आचार संहिता के बीच राजगढ़ पुलिस ने गिरिपुल के समीप सनौरा में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने बुधवार की रात सनौरा में नाकाबंदी कर एक बोलेरो कैंपर पिकअप से देसी शराब की भारी खेप बरामद की। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राजगढ़ पुलिस थाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ पुलिस ने गिरिपुल के समीप सनौरा में रात के समय नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक बोलेरो कैंपर पिकअप नंबर एचपी35-1539 को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पिकअप से भारी मात्रा में देसी शराब की खेप बरामद की गई। पुलिस ने वाहन से शराब की 132 पेटियां कब्जे में लीं, जिनमें 1584 बोतलें थीं। पूछताछ के दौरान आरोपी शराब संबंधी कोई भी लाइसेंस पेश नहीं कर सका। इस पर आरोपी विक्रम सिंह निवासी पुलवाहल, चौपाल जिला शिमला को गिरफ्तार किया गया है। एसपी सिरमौर अजय कृष्ण शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पता लगाया जा रहा है कि शराब को कहां से लाया गया था और कहां इसकी सप्लाई की जा रही थी? उन्होंने बताया कि पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट है। सिरमौर के सभी थानों की पुलिस नशे के कारोबारियों पर नजर रखे हुए है। 

Leave A Reply