हिमाचल: सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई वैन, 2 की मौत

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : कुल्लू। जिला के चंडीगढ़-मनाली नैशनल हाईवे-21 पर रायसन के पास एक तेज रफ्तार वैन खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 2 युवकों की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे कुल्लू अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायसन के पास मनाली की तरफ से कुल्लू की ओर आ रही तेज रफ्तार वैन अचानक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि हादसे के दौरान दोनों युवकों के शव गाड़ी में ही फंस गए थे, जिन्हें अग्निशमन विभाग व पुलिस ने कड़ी मशक्त के बाद बाहर निकाला। मृतक युवकों की पहचान अमित व मिलन जबकि घायल युवक की पहचान हरिश निवासी आसाम के रूप में हुई है। उक्त तीनों युवक स्थानीय ठेकेदार के पास लेबर का काम करते थे। एस.पी. कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Leave A Reply