(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : शिमला। दसवीं पास युवकों और युवतियों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में 1763 पदों पर भर्ती की जा रही है। युवकों और युवतियों के लिए ये पद कांस्टेबल (ट्रेडमैन) के भरे जाएंगे। आवेदकों के लिए 1 अगस्त 2019 तक आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 3 मार्च जबकि दूर दराज के क्षेत्रों के लिए अंतिम तारीख 18 मार्च 2019 है। आवेदकों के लिए 1 अगस्त 2019 तक आयु सीमा 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। आवेदन की अंतिम तारीख 3 मार्च जबकि दूर दराज के क्षेत्रों के लिए अंतिम तारीख 18 मार्च 2019 है। परीक्षा में सामान्य ज्ञान, मैथ, एप्टीटयूड, इंग्लिश और हिंदी से संबधित सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा ओएमएआर शीट पर ली जाएगी। यह 100 अंकों की होगी। सामान्य वर्ग के आवेदकों को परीक्षा पास करने के लिए 35 प्रतिशत जबकि आरक्षित वर्ग को परीक्षा में 33 फीसदी अंक हासिल करने होंगे।