2 किलो सोने के साथ रूसी महिला गिरफ्तार, जूतों के सोल में लाई थी छुपाकर

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक रूसी महिला के पास से 2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है। दिल्ली कस्टम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह महिला 22 जनवरी को बैंकॉक से दिल्ली आई थी। उसके पास से 2 किलोग्राम सोना बरामद किया गया है जिसकी कीमत करीब 64.34 लाख रुपए आंकी गई है। उसने अपने जूतों के सोल में सोना छुपा रखा था। विभाग ने बताया कि महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ जांच चल रही है।
Leave A Reply