लूटने के इरादे से दिखाई पिस्टल कपल के पास मिले 20 रूपए, चोर 100 रुपए देकर भागे

दिल्ली पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। फुटेज में बदमाश पिस्टल दिखा कर एक कपल को लूट रहे हैं, लेकिन युवक युवती के पास सिर्फ 20 रुपए ही थे। जिसके बाद बदमाश दोनों को दोनों को 100 रुपए देकर चले जाते हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नाम देव और हर्ष है। साथ ही पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से कई और मामले सुलझाने का दावा किया है।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): देश की राजधानी दिल्ली में हर रोज क्राइम के मामले सामने आते हैं। इसी बीच एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहाँ पुलिस की शाहदरा डिस्ट्रिक्ट टीम ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने 30 मोबाइल फोन बरामद किए है। इसके अलावा जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। फुटेज में बदमाश पिस्टल दिखा कर एक कपल को लूट रहे हैं, लेकिन युवक युवती के पास सिर्फ 20 रुपए ही थे। जिसके बाद बदमाश दोनों को दोनों को 100 रुपए देकर चले जाते हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों का नाम देव और हर्ष है। साथ ही पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से कई और मामले सुलझाने का दावा किया है।

बदमाश बेखौफ हत्या, लूट, जान से मारने की कोशिश और स्नेचिंग जैसे वारदात को बड़े ही आराम से अंजाम देते हैं। इन्हीं लूटपाट और मामलों को अंजाम देने वाले गुटों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

Comments are closed.