मुलायम सिंह सहित 6 विभूतियों को मिलेगा पद्म विभूषण पुरस्कार

गणतंत्र दिवस से पहले 25 जनवरी 2023 की शाम को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। आपको बता दें कि मुलायम सिंह समेत कुल 6 हस्तियों को पद्म विभूषण 9 पद्म भूषण पुरस्कार शामिल है इसके साथ ही 91 लोगों को पद्मश्री से सम्मानित किया इस बार कुल 106 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।

(एन एल एन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ): देश में 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी के भीतर उत्साह भरा हुआ है। चारों ओर जश्न की तैयारियां की जा रही हैं। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों को ऐलान कर दिया गया। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत) को पद्मविभूषण से सम्मानित किया जाएगा। मुलायम सिंह समेत कुल 6 हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा जबकि 9 हस्तियों को पद्म भूषण दिया जाएगा। वहीं 91 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को पद्म सम्मान से नवाजे गए सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि भारत उनके समृद्ध व विविध योगदानों और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का सम्मान करता है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा, “पद्म पुरस्कारों से सम्मानित सभी लोगों को बधाई। भारत उनके समृद्ध व विविध योगदानों और देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में उनके प्रयासों का सम्मान करता है।” राष्ट्रपति ने 2023 के लिए 106 पद्म पुरस्कारों के लिए मंजूरी दी है। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। सात लोगों को मरणोपरांत इस सम्मान के लिए चुना गया है। पद्म पुरस्कारों के लिए घोषित नामों में महाराष्ट्र से 12, कर्नाटक और गुजरात से आठ-आठ व्यक्ति शामिल हैं।

Leave A Reply