(न्यूज़लाइवनाउ-J&K) जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज़िले के चतरू क्षेत्र में भारतीय सुरक्षा बलों ने 326 दिनों तक एक कठिन अभियान चलाकर पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सात आतंकियों को निष्क्रिय कर दिया है।
आतंकियों का पीछा किया
इस लंबी और चुनौतीपूर्ण मुहिम को भारतीय सेना के व्हाइट नाइट कॉर्प्स, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ ने साझा रूप से अंजाम दिया। सुरक्षाबलों ने बताया कि यह अभियान ऊँचे पहाड़ों, घने जंगलों और बेहद खराब मौसम में जारी रहा, जहाँ ठंड, बारिश और जटिल भू-भाग जैसी स्थितियों के बावजूद आतंकियों का पीछा किया गया।
इस दौरान आतंकियों ने लोकेशन बदलते हुए कई बार भागने की कोशिश की, परन्तु सुरक्षा बलों ने हर बार उन्हें ट्रैक रखा और अंततः सभी सात आतंकवादी मारे गए।
इन आतंकवादियों में कमांडर सैफुल्लाह भी शामिल था, जिसे बलों ने विशेष तकनीकी सहायता, जैसे FPV ड्रोन, सैटेलाइट इमेजरी और आधुनिक निगरानी उपकरणों के ज़रिये ट्रैक किया और ठिकाने लगाया।
सेना की ओर से कहा गया है कि यह सफलता आतंकी नेटवर्क के लिए एक भारी धक्का है और इससे क्षेत्र में आतंकवाद की गतिविधियों को काफी हद तक रोका जा सकेगा।
Comments are closed.