– स्पेन की संसद ने शुक्रवार को कैटालोनिया में सेंट्रल रूल लगाया। इसके बाद कैटालोनिया ने अपनी संसद में स्टेट की आजादी का प्रपोजल रखा, जिसके पक्ष में 70 सदस्यों ने वोट दिया, जबकि 10 लोगों ने स्पेन के साथ रहने के लिए वोट दिया।
– हालांकि, कैटालोनिया को रिक्गनिशन (मान्यता) मिलना मुश्किल है, क्योंकि इसे न तो स्पेन की सरकार एक्सेप्ट करेगी और न ही इंटरनेशनल कम्युनिटी।
– यूरोपियन यूनियन (ईयू) और अमेरिका ने भी कैटालोनिया में स्पेन द्वारा सेंट्रल रूल लगाने का सपोर्ट किया है।कैटलन नेताओं की होगी गिरफ्तारी, 6 महीने में होंगे चुनाव
– स्पेन कैटालोनिया की संसद में वोटिंग में हिस्सा लेने वाले नेताओं को गिरफ्तार करेगा। उन पर मुकदमा चलेगा। उन्हें 25 साल तक की सजा हो सकती है।
– अब स्पेन की पुलिस कैटालोनिया को अपने कंट्रोल में लेगी। कैटालोनिया की संसद को भी कब्जे में लिया जाएगा। छह महीने के भीतर यहां चुनाव कराए जाएंगे।