J&K: एनसी नेता इफ्तिखार हुसैन ने छोड़ी पार्टी, भारत समर्थक रहने के लिए मांगी माफी

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता इफ्तिखार हुसैन मिसगर ने पार्टी को अलविदा कह दिया है. बताया जा रहा है कि मिसगर ने भारत समर्थक रहने के लिए मांफी मांगी है. हालांकि पार्टी ने इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.
मिसगर ने साल 2014 और उसके बाद पिछले साल जून में अनंतनाग विधानसभा उपचुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन दोनों ही बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा. अनंतनाग से मिली सूचनाओं में बताया गया है कि मिसगर ने चीनी चौक में आयोजित एक प्रदर्शन में शामिल होकर (नेशनल कॉन्फ्रेंस) एनसी से इस्तीफे का एलान किया है.
लोगों ने दावा किया है कि मिसगर के इस्तीफे का एलान अनंतनाग के जामिया मस्जिद से भी हुआ है. इस सिलसिले में मिसगर से बात नहीं हो पाई है. उन्होंने इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि कुछ लोग अफवाहें फैला रहे हैं.