बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव महागठबंधन टूटने के बाद से लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमलावर हैं. ट्विटर पर अक्सर तेजस्वी नीतीश सरकार की आलोचना करते नजर आते हैं.
मंगलवार को भी उन्होंने नीतीश कुमार को लेकर एक ऐसा ही ट्वीट किया. तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी का जीवन साजिशों से भरा है. इतना ही नहीं तेजस्वी यादव ने उन्हें चीट मिनिस्टर तक कह डाला.
नीतीश कुमार जी Chief Minister नहीं Cheat Minister है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) November 21, 2017
तेजस्वी ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘नीतीश कुमार जी Chief Minister नहीं Cheat Minister हैं.’