हिमाचल में ATM भी कम्बल ओढ़कर करेंगे काम

लाहौल-स्पीति
भारत में ठंड ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। हिमाचल प्रदेश से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भारी  बर्फबारी से आम जनजीवन प्रभावित है। सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे हिस्सों में भी बर्फीले तूफानों की वजह से सब जम सा गया है।

ठंड में लाहौल-स्पीति के तापमान और वहां हो रही बर्फबारी को लेकर बैंक द्वारा उठाया गया यह कदम जरूरी है। बैंक कर्मचारियों की माने तो एटीएम को कंबल से इसलिए ढका गया है ताकि इस कड़ाके की ठंड में ये मशीनें फ्रीज होकर काम न करना बंद कर दें। ठंड में अक्सर ऐसा होता है कि एटीएम मशीनें काम करना बंद कर देती हैं। ऐसे में भारी बर्फबारी और जानलेवा ठंड के बीच लोगों को और परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए वहां के बैंक द्वारा यह कदम उठाया गया।

Leave A Reply