कुल्लू: कुल्लू जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों मनाली, कुल्लू, बंजार और आनी के मतदान केंद्रों की सूचियों के ड्राफ्ट तैयार कर लिए गए हैं। इन सूचियों के प्रारूप जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, सभी एसडीएम, तहसील व उपतहसील कार्यालयों में आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवाए गए हैं।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यूनुस ने बताया कि मतदान केंद्रों की इन सूचियों को लेकर अगर किसी व्यक्ति को कोई आपत्ति है या फिर वह मतदान केंद्रों को लेकर कोई सुझाव देना चाहता है तो वह 12 जुलाई तक संबंधित एसडीएम कार्यालय या जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपनी आपत्ति या सुझाव दर्ज करवा सकता है।