स्नातक और मैट्रिक पास युवाओं के इंटरव्यू 10 को

कुल्लू:मंडी में कार्यरत स्टार हैल्थ इंश्योरेंस कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर और सेल्स मैनेजर के 15 पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि इन पदों के लिए आवेदक की आयु 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह स्नातक पास होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपये मासिक वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे।
  जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बद्दी स्थित मैसर्स विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड में टेªनी वर्करों के 100 पद भरे जाएंगे। इन पदों के साक्षात्कार भी 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होंगे। उम्मीदवार मैट्रिक पास होना चाहिए तथा उसकी आयु 24 से 35 वर्ष के बीच हो। चयनित युवाओं को 10,338 मासिक मानदेय मिलेगा। जिला रोजगार अधिकारी ने कुल्लू जिला के पात्र युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। जो युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, वे भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में संपर्क किया जा सकता है।
Leave A Reply