जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकी हमला, पुलिस के 4 जवान शहीद

इससे पहले सुबह अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए थे

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : जम्मू-कश्मीर के शोपियां में बुधवार को आतंकियों ने पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। इसमें पुलिस के चार जवान शहीद हो गए। इससे पहले सुबह अनंतनाग में हुई मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकी मारे गए थे। उनके पास से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।
प्रशासन ने अनंतनाग जिले में फिलहाल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। आतंकियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने बुधवार सुबह खानबल इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया था। एनकाउंटर तब शुरू हुआ जब आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की। मारे गए आतंकियों में से एक अल्ताफ काचरू डार कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन का सबसे पुराना सदस्य था। मारे गए दूसरे आतंकी का नाम उमर फारूक वानी है। कश्मीर रेंज के आईजी एसपी सैनी ने कहा, “यह एक तयशुदा कार्रवाई थी। दोनों आतंकी नागरिकों और पुलिसकर्मियों की हत्याओं समेत कई मामलों में शामिल थे।”

Leave A Reply