800 अंक गिरा सेंसेक्स, निवेशकों ने खो दिये 3,00,00,00,00,000 रुपये
गुरुवार की सुबह बाजार खुलने के साथ ही धाराशायी हो गया। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स बाजार की शुरुआत के साथ ही 600 से अधिक अंकों तक टूट गया जबकि निफ्टी 200 से अधिक अंक का गोता लगाते हुए 10,620 के स्तर पर जा पहुंचा। सेंसेक्स फिलहाल 800 अंकों की गिरावट के साथ 35,212 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है वहीं निफ्टी करीब 250 अंकों की गिरावट के साथ 10,650 के अहम सपोर्ट लेवल से नीचे जा चुका है
टॉप गेनर और लूजर बाजार में हुई जबरदस्त बिकवाली के बावजूद लार्सन एंड टुब्रो, यस बैंक, वेदांत लिमिटेड और टाटा स्टील के शेयरों में तेजी रही वहीं सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में देखने को मिली। रिलायंस के अलावा हीरो मोटोकॉर्प, अडानी पोर्ट्स, टीसीएस और सनफार्मा के शेयरों में जबरदस्त बिकवाली हुई।