अमेरिकी शेयर बाजर में आई गिरवट, दुनिया के सबसे आमिर व्यक्ति जेफ बेजॉस ने खोए 9 अरब डॉलर !!!

एमेजॉन का शेयर 6.15 फीसद टूटकर 1755.25 डॉलर का हो गया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : अमेरिकी बाजार में हुई भारी गिरावट से दुनिया के सबसे अमीर आदमी जेफ बेजॉस की संपत्ति 9 अरब डॉलर कम हो गई है। बुधवार को अमेरिकी बाजार में टेक शेयरों की जमकर पिटाई हुई, जिसकी वजह से डॉऊ जोंस 800 से अधिक अंक तक टूट गया।टेक शेयरों में सबसे ज्यादा पिटने वाले शेयरों में एमेजॉन और नेटफ्लिक्स रहे। एमेजॉन का शेयर 6.15 फीसद टूटकर 1755.25 डॉलर का हो गया। बेजॉस इसी कंपनी के संस्थापक हैं। बाजार में आई गिरावट से बेजोस का नेट वर्थ 145 अरब डॉलर तक घट गया जो जुलाई के बाद सबसे कम है।उधर, चीन की सीमा पर चौकसी बढ़ने से यूरोप के सबसे धनी व्यक्ति बर्नार्ड अर्नाल्ट के मार्केट शेयर में तेजी से गिरावट आई और उनकी संपत्ति 4.5 अरब डॉलर कम हो गई। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर चीन के सीमा जांच की अफवाह चलने के बाद फ्रेंच टायकून ने शुक्रवार को 3.5 अरब डॉलर गंवा दिए। कुल मिलाकर 17 लोगों को 1 अरब डॉलर से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है।सबसे ज्यादा नुकसान बर्कशायर हैथवे इंक के वॉरेन बफे को हुआ। इसके अलावा बिल गेट्स और फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग समेत 67 सबसे अमीर व्यक्तियों को 32 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

Leave A Reply