इंजन में खराबी के कारण सोयूज अंतरिक्ष यान ने कजाकिस्‍तान में की आपात लैंडिंग

दसे की वजह इंजन में आई कोई तकनीकी खराबी बताई जा रही है

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के लिए उड़ान भरने के बाद सोयूज अंतरिक्ष यान में कुछ तकनीकी खराबी आने के कारण कजाकिस्‍तान में उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। इस रॉकेट में दो लोग सवार थे। ये हादसा गुरुवार को हुआ। हादसे की वजह इंजन में आई कोई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।रूसी न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, रॉकेट में सवार लोग सुरक्षित हैं। इसमें नासा के निक हैगी और दूसरी बार उड़ान भर रहे रूसी स्‍पेस एजेंसी के अलेक्‍से ओवचिनी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि रॉकेट को सुरक्षित कजकिस्‍तान में सुरक्षित उतार लिया गया और कोई दुर्घटनाग्रस्‍त नहीं हुआ है। सोयूज प्रक्षेपण यान सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया गया और दुनिया में सबसे विश्वसनीय प्रक्षेपण यान है।अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पृथ्वी की निचली कक्षा में स्थित मानव निर्मित स्टेशन है जहां अंतरिक्ष यात्री रहते हैं। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2022 तक देश में विकसित गगनयान से मानव को अंतरिक्ष में भेजने संबंधी महत्वाकांक्षी योजना की घोषणा की थी।

Leave A Reply