कैलिफोर्निया : 800 फीट की ऊंचाई से गिरने के कारण भारतीय कपल की हुई मौत

विष्णु सैन जोस में सिस्को कंपनी में सिस्टम इंजीनियर थे।सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल के मुताबिक- विष्णु और मीनाक्षी के शव की पहचान सोमवार को हुई

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : कैलिफोर्निया स्थित योसेमाइट नेशनल पार्क में 800 फीट ऊंचाई से गिरकर भारतीय मूल के पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों की बॉडी पार्क के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट टाफ्ट पॉइंट के नीचे मिली। विष्णु विश्वनाथ (29) और उनकी पत्नी मीनाक्षी मूर्ति (30) सैन फ्रांसिस्को में रहते थे। विष्णु सैन जोस में सिस्को कंपनी में सिस्टम इंजीनियर थे।सैन फ्रांसिस्को क्रॉनिकल के मुताबिक- विष्णु और मीनाक्षी के शव की पहचान सोमवार को हुई। पर्यटकों ने शव देखकर अफसरों को जानकारी दी। दोनों को एडवेंचर ट्रैवलिंग का शौक था। विष्णु अपनी घूमी हुई जगह की जानकारी ब्लॉग ‘हॉलीडे एंड हैप्पीलीएवरऑफ्टर’ में लिखा करते थे।नेशनल पार्क के प्रवक्ता जेमी रिचर्ड्स के मुताबिक- हमें अब तक नहीं पता कि वे किस वजह से गिरे। उस वक्त क्या हुआ, हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी हुआ, वह त्रासद है।जांचकर्ता इस बात की जांच कर रहे हैं कि कपल कैसे गिरा या ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से हादसा हुआ। योसेमाइट नेशनल पार्क घूमने आने वाले दुनियाभर के पर्यटक मौके को यादगार बनाने के लिए टाफ्ट पॉइंट पर ही फोटो खिंचवाते हैं।   टाफ्ट पॉइंट के नीचे गहरी खाई है, लिहाजा विष्णु और मीनाक्षी की बॉडी निकालने के लिए पार्क रेंजरों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए कैलिफोर्निया हाईवे पेट्रोलिंग का हेलिकॉप्टर मंगाया गया।विष्णु और मीनाक्षी की 2014 में शादी हुई थी। दोनों सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। कपल एडवेंचर का शौकीन था। विष्णु ने कोलोराडो के ग्रेंड केनयन के टॉप पर खिंचाई तस्वीर को फेसबुक पर कवर फोटो बनाया था। कई लोगों ने कपल की मौत पर दुख जताया। चेगन्नूर (केरल) के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि विष्णु और मीनाक्षी ने 2006-10 में कंप्यूटर साइंस की डिग्री ली थी। उनके परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।न्यूयॉर्क में रहने वाले राज कट्टा (24) ने कहा- इलिनॉय की ब्रैडले यूनिवर्सिटी में मुझे दोनों को जानने का मौका मिला। दोनों की जोड़ी शानदार थी। वे टैलेंटेड थे और हमेशा खुश रहते थे।

Leave A Reply