7 साल की हुई की अमिताभ की पोती आराध्या, देखिए पार्टी की तस्वीरें

बच्चन फैमिली ने आराध्या का बर्थडे उनकी फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ)  : ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या 7 साल (16 नवंबर) की हो गई हैं। बच्चन फैमिली ने आराध्या का बर्थडे उनकी फ्रेंड्स के साथ सेलिब्रेट किया। बांद्रा स्थित एक रेस्त्रां में आयोजित इस पार्टी में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा भी मौजूद थे।

Aaradhya Bachchan birthday bashपार्टी में पहुंचने से लेकर सेलिब्रेशन तक ऐश्वर्या ने बेटी का हाथ थामे रखा था। उनकी ये फोटोज देख सोशल मीडिया पर कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने ऐश्वर्या से सवाल किया- हरदम बेटी का हाथ क्यों पकड़े रहती हो, वो कहीं जाने वाली नहीं है। बर्थडे सेलिब्रेशन में आराध्या ने येलो-गोल्डन कलर की फ्रॉक पहनी थी और साथ ही मैचिंग हेयरबैंड भी लगा रखा था। वहीं, ऐश्वर्या ब्लैक कलर के आउटफिट में थीं। उन्होंने टॉप के साथ गोल्डन ब्लेजर पहना था।

Aaradhya Bachchan birthday bash

अभिषेक बच्चन ने बेटी को बर्थडे विश करते अपने इंस्टाग्राम पर एक पेंटिग शेयर की। इस पेटिंग में उनके साथ बेटी और ऐश भी नजर आ रहे हैं। इस पर अभिषेक ने कैप्शन लिखा- बर्थडे की ढेर सारी बधाई लिटिल प्रिंसेस, आप फैमिली का गौरव और खुशी हो। मैं दुआ करता हूं कि आप हमेशा मुस्कुराते हुए यूं ही मासूम बनी रहो। तुमसे तहे दिल से प्यार करता हूं।

Aaradhya Bachchan birthday bash

दादा अमिताभ ने भी पोती आराध्या को ब्लॉग लिखकर बर्थडे की बधाई दी। उन्होंने लिखा- पूर्व संध्या आप इस दुनिया में आईं थीं। घरवालों का आशीर्वाद पोती के साथ हमेशा है। आपकी लंबी उम्र हो, खुश और शान से रहो।

Leave A Reply