शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा – ‘मैं केवल एक मोदी को जानता हूं, एक्शन हीरो नरेंद्र मोदी !’

बातचीत में पटना साहिब के सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को रियल एक्शन हीरो और ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त बताया।

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : पार्टी की तरफ से होने वाली कार्रवाई से बेफिक्र शतुघ्न सिन्हा का कहना है कि अगर पार्टी हाईकमान चाहेगा तो वह पार्टी से अलग हो जाएंगे। बातचीत में पटना साहिब के सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी को रियल एक्शन हीरो और ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त बताया।  बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की बातों का जवाब देते हुए कहा कि ‘कौन है यह मोदी? मैं भाजपा में केवल एक ही मोदी को जानता हूं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इन मामूली लोगों का क्या काम?’ इनसे कहिए कि पब्लिसिटी पाने का कोई और तरीका अपनाए और मेरे नाम का इस्तेमाल न करें। गौरतलब है कि सुशील मोदी ने कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा जिस तरीके से पार्टी पर हमला कर रहे हैं, उन्हें पार्टी छोड़ देनी चाहिए।
सुशील मोदी को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को फैसला करने दीजिए, मैं तुरंत पार्टी छोड़ दूंगा। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए बिल्कुल फिट है। राज्य के लिए उनके संघर्ष और त्याग को देखिए। वह बिल्कुल नीचे तबके से यहां तक पहुंची हैं।  वह गरीबों की चिंता करती हैं।
ममता बनर्जी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में देखने के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्यों नहीं? मगर दिल्ली अभी दूर है। अभी हमें देश के वर्त्तमान राजनीतिक संकट पर ध्यान देने की जरुरत है। यहीं काम महागठबंधन करने की कोशिश कर रहा है। गौरतलब है कि वह कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में महागठबंधन की संयुक्त भारत रैली में मौजूद थे।
प्रधानमंत्री को रियल हीरो कहने के बावजूद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने संवाद खत्म कर दिया है यही कारण है कि लोग हताश और गुस्से में हैं। निष्क्रियता ने प्रधानमंत्री को लोगों से दूर कर दिया है।
इससे पहले कर्नाटक के मुख्यमंत्री कुमारस्वामी ने ममता बनर्जी को एक अच्छा प्रशासक बताया था। शनिवार को संयुक्त भारत रैली में उन्होंने कहा था कि ममता बहुत साधारण और अच्छी प्रशासक है, मैं यह मानता हूं कि उनके अंदर देश का नेतृत्व करने की क्षमता है। उन्होंने इतने सालों से बंगाल में यह करके दिखाया है।

Leave A Reply