एक और नारी शक्ति ने की बगावत, देवर और ससुर जिद कर रहे थे और कह रहे थे कि हमें भी अपना शौहर समझो !

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। राजस्थान के झालावाड़ जनपद के मनोहरथाना से रिश्तों को कुचलने का एक बेहद ही शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है जहाँ एक महिला के साथ उसके देवर ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इसका पता जब महिला के ससुर को चला तो ससुर ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध का दवाब डाला. महिला ने पुलिस में मामला दर्ज कराया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अब थक हार कर महिला ने अपनी 2 माह की मासूम बच्ची के साथ sdm कार्यालय के बाहर कडाके की सर्दी में भूख हड़ताल पर बैठने का संकल्प लिया है. मीडिया सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक़, पीड़िता ने मनोहरथाना पुलिस में 17 अगस्त 18 को मनोहरथाना थाने मे मामला दर्ज कराया था कि बारां निवासी चोहान टैवल्स के मालिक के पुत्र एजाजुद्दीन से 19 सितम्बर 2017 को उसकी शादी हुई थी. पीडिता ने बताया था कि इसके बाद उसके देवर अरबाज खान ने गर्भवस्था के समय दुष्कर्म किया. उसने घर में बताया तो ससुर रियाजुद्दीन ने भी उसके साथ अश्लील हरकत की. इसके बाद दहेज़ में गाड़ी मांगी गई, मना करने पर मारपीट करके घर से निकाल दिया. महिला ने बताया कि इसके बाद उसके शौहर ने छीपाबडोद मे जाकर दूसरा निकाह कर लिया. पूरी घटना मे छीपाबडोद शहर काजी मंसूर अहमद सहित ससुराल पक्ष के 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. वही लगातार ससुराल की ओर से दबाव व धमकीया मिल रही है. पीड़िता ने बताया कि वह जिला कलेक्टर ,पुलिस अधिक्षक ,सहित महिला आयोग व नेताओं तक के पास अपनी फरियाद दे चुकी है लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई.

Leave A Reply