विश्व महिला दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने कुछ इस तरह दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए नारी शक्ति को सलाम किया है।
(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : International Women’s Day 2019 – पूरे देश व विश्व में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। महिलाओं के प्रति सम्मान व समाज में समान भागीदारी को लेकर मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) में इस बार की थीम बैलेंस फार बेटर (Balance For Better) रखी गई है।जिसके चलते आज 8 मार्च को महिलाओं के बीच विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यमों से ये संदेश दिया जा रहा है, कि विश्वभर की महिलाएं अपने जीवन में बेहतर करने के लिए संतुलति (Balance For Better) हैं। तो वहीं गूगल ने भी डूडल बना कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को सेलिब्रेट कर रहा है। गूगल ने डूडल बनाकर स्लाइड के माध्यम से देश की अलग अलग भाषाओं में कई कोट्स लिखे। जिसमें डूडल द्वारा हिंदी में एक कोट लिखा गया है कि हम इतने विशिष्ट हैं कि निराशा कभी हमारे दिलो-दिमाग में कभी नहीं आनी चाहिए।बता दें कि पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) 28 फरवरी, 1909 में अमेरिका के न्यूयार्क में मनाया गया था। तो वहीं इसके बाद यूनाइटेड नेशन ने आधिकारिक तौर पर 8 मार्च, 1975 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाए जाने की घोषणा कर दी थी। तब से लेकर आज तक मार्च के 8 तारीख को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जा रहा है। आज इस दिन की एक और खास बात होती है कि आज के दिन अधिकतर सभी जागरूक महिलाएं बैंगनी रंग के कपड़े पहनती हैं या तो बैंगनी रंग का रिबन पहन कर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) का जश्न मनाती हैं। बताते चलें कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आधिकारिक सिंबल वीनस हैं। जो कि इस रंग को चुनने का प्रमुख कारण ये भी है कि बैंगनी रंग न्याय और गरिमा का प्रतीक होता है।
On International Women's Day, we salute our indomitable Nari Shakti.
We are proud to have taken numerous decisions that have furthered women empowerment.
Every Indian is proud of the stupendous accomplishments of women in various spheres. #NewIndia4NariShakti pic.twitter.com/NPTN62Lqek
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2019
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए नारी शक्ति को सलाम किया है। इसके साथ ही उन्होनें प्रत्येक भारतीय महिलाओं की शानदार उपलब्धियों पर गर्व करने की बात कही हैं।मैं देश की सभी महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देती हूँ, महिलाएं परिवार,समाज व हर इकाई की नींव हैं। मैंने पिछले पांच सालों में महिला एवं बाल विकास मंत्री का पद संभालने के बाद महिलाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण, रोजगार और विकास के लिए कई प्रभावी कदम उठाये हैं।