गौहत्यारों की गोलियों की बौछार के आगे चट्टान की तरह अड़ गई मेरठ पुलिस, हथियार और मांस बरामद

(एनएलएन मीडिया – न्यूज़ लाइव नाऊ) : नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मेरठ पुलिस का शौर्य तथा पराक्रम उस समय एक बार पुनः देखने को मिला जब शनिवार सुबह पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। मामला मेरठ के रोहटा क्षेत्र का है जहाँ गौहत्यारों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। लेकिन मेरठ की जांबाज पुलिस ने शेर की तरह गोहत्यारों का मुकाबला किया तथा गोलियों की बौछार के आगे चट्टान की तरह अड़ गई। पुलिस ने गोतस्करों के पास से करीब पांच क्विंटल गोवंश का मीट और असलहे बरामद किए हैं। एसओ रोहटा धनवीर यादव ने बताया कि शनिवार सुबह पूठखासभोला संपर्क मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक बाइक और कार चालक ने रोकने का प्रयास करने पर वाहन दौड़ दिए। सूचना पर जानी इंस्पेक्टर बृजेश शर्मा ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। रोहटा और जानी पुलिस ने पीछा किया तो कार एवं बाइक सवार फायरिंग करते हुए खेतों में जा घुसे। इस दौरान सीओ सरधना पंकज सिंह भी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये। मुठभेड़ के दौरान फायरिंग में तीन बदमाशों के पैरों में पुलिस की गोली लगी जबकि तीन बदमाश भागने में कामयाब रहे। तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे, कारतूस, चाकू, पशु काटने के औजार बरामद हुए। एसओ रोहटा के अनुसार पकडे़ गए बदमाशों के नाम नईम पुत्र हनीफ निवासी फरीदनगर थाना भोजपुर गाजियाबाद, नफीस पुत्र रेशे सिंधावली थाना कंकरखेड़ा व आसिफ पुत्र जमील इस्लामाबाद थाना लिसाड़ीगेट हैं। सीओ पंकज सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी गोकशी में पहले भी जेल जा चुके हैं। ये लोग जंगल में गोवंश का कटान कर मीट सप्लाई करते थे। आरोपियों पर गोवध अधिनियम और पुलिस पर जानलेवा हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसपी देहात अविनाश पांडे ने बताया कि आरोपियों पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply